बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, तीन गिरफ्तार

सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में तीन माओवादियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक टिफिन बम सहित विस्फोटक बरामद किए गए है। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों को विस्फोटक, इलाके में माओवादी पोस्टर और बैनर लगाने का काम सौंपा गया था।

अधिकारी ने कहा कि 16 जून को तलाशी अभियान पर सुरक्षाकर्मियों के एक संयुक्त दल ने गंगालूर पुलिस थाना क्षेत्र के पुसनर गांव के पास तीन माओवादियों को पकड़ा। इस अभियान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और स्थानीय पुलिस की 85वीं बटालियन के जवान शामिल थे।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान तीनों ने सुरक्षाकर्मियों को प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) से अपने संबंधों के बारे में बताया। उनके पास से एक टिफिन बम, जिलेटिन की छड़ें, सुरक्षा फ्यूज, बिजली के तार, माओवादी साहित्य और पर्चे बरामद किए गए।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान रमेश पुनेम (28), भीमा पुनेम (21) और सुक्कू ध्रुव (38) के रूप में की है। यह सभी क्षेत्र में दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन (माओवादियों की एक शाखा) के सदस्य हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *