ऑकलैंड के चीनी रेस्तरां में घुसकर कुल्हाड़ी से हमला, 4 लोगों घायल….

न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में सोमवार रात एक व्यक्ति ने एक के बाद एक तीन चीनी रेस्तरां में घुसकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे 4 लोगों घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों और स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। नॉर्थ शोर और ऑकलैंड हॉस्पिटल के प्रवक्ता ने आज मंगलवार को बताया कि एक घायल को हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है जबकि तीन की हालत स्थिर बनी हुई है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, एक शख्स रात 9 बजे के करीब 3 चीनी रेस्तरां में घुस गया और कुल्हाड़ी से हमला करते हुए 4 को घायल कर दिया। स्थानीय मीडिया ने बताया कि वह व्यक्ति तीन चीनी रेस्तरां – झांगलियांग मलतांग, यूस डंपलिंग किचन और माया हॉटपॉट में गया और रात 9 बजे के आसपास लोगों पर कुल्हाड़ी से बेतरतीब ढंग से हमला करना शुरू कर दिया। यह घटना सोमवार की रात को हुई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *