पीटीएस पचमढ़ी के ट्रेनी कैप्टन ने की खुदकुशी, शव मिला

नर्मदापुरम ।  पचमढ़ी स्थित सेना प्रशिक्षण कोर (पीटीएस) में ट्रेन कैप्टन द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। ट्रेनी कैप्टन सरताज सिंह कारला (29) का शव एईसी सेंटर के आफिसर मेस में फंदे पर लटका मिला है। खुदकुशी के लिए बिस्तर में बिछे चादर का उपयोग किया गया है। घटना की जानकारी उस वक्त सामने आई जब कैप्टन के दोस्त सोमवार रात करीब 8.30 बजे उनके आवास पर पहुंचे। घटना की जानकारी लगने के बाद सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही पचमढ़ी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। मृतक कैप्टन के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। जानकारी के मुताबिक कैप्टन सरताज सिंह वर्ष 2021 से पीटीएस पचमढ़ी में थे। उनका प्रशिक्षण चल रहा था। कैप्टन सरताज से खुदकुशी इसके पीछे कोई स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आया है। मृतक कैप्टन सरताज सिंह कारला कानपुर उत्तप्रदेश के रहने वाले थे। उनके डिप्रेशन में होने की बात सामने आ रही है। पचमढ़ी पुलिस ने मर्ग केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह जानकारी जुटाने में लगी है कि कैप्टन सरताज सिंह ने खुदकुशी क्यों की है। इस संबंध में आर्मी के अधिकारियों से भी जानकारी ली जा रही है। थाना प्रभारी रूपलाल उइके देर रात पीटीएस पचमढ़ी पहुंच गए थे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया व आर्मी के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की। लेफ्टिनेंट कर्नल की ओर से पचमढ़ी थाने में सूचना दी गई गई। शव का पीएम कराकर पीटीएस के अधिकारियों व परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने फिलहाल उस कमरे को सील कर दिय जहां पर कैप्टन का शव मिला। एसपी डा गुरकरन सिंह ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर मामला खुदकुशी का ही है। जांच के बाद और स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *