मध्‍य प्रदेश में योग की शिक्षा अनिवार्य की जाएगी : शिवराज सिंह चौहान

जबलपुर ।  हींग लगे न फिटकरी, रंग चोखो आवे- यही योग का मूलमंत्र है। कुछ इसी तरह से उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने योग के महत्व को रेखांकित किया। वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम में गैरिसन मैदान पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 'वन अर्थ वन फैमिली वन फ्यूचर' आज दुनिया की थीम बन चुका है, जो कि भारत की सनातन सोच 'वसुधैव कुटुम्बकम' में समाहित है। देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। 2047 तक भारत विश्वगुरु बन जाएगा।

उप राष्ट्रपति बोले-भारत की ताकत लगातार बढ़ रही है

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि भारत की ताकत लगातार बढ़ रही है। हम उनसे आगे निकल चुके हैं, जिन्होंने हमारे ऊपर सदियों राज किया। 2022 में अमरीका, फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी ने जितना डिजिटल ट्रांजेक्शन किया, उसका पांच-छह गुना भारत में हुआ, जो भारत में डिजिटलाइज आर्थिक गतिविधियों का परिचालक है। उप राष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर योग को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर स्वीकार किया जाना देश की बढ़ती ताकत का परिचायक है। योेग दिवस के आयोजन में 181 देशों की भागेदारी योग के औा भारत की विश्व पटल पर स्वीकार्यता की ओर इशारा करती है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाला आयोजन संयुक्त राष्ट्र संघ के अन्य किसी भी आयोजन से बड़ा होता है, जो भारत के लिए गौरव की बात है। भारत की ताकत लगातार बढ़ रही है और व उसे दिखा भी रहा है मुख्यमंत्री बोले-प्रधानमंत्री मोदी अंतरराष्ट्रीय मंच पर योग दिवस के कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे हैं, देश के लिए गौरव की बात

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *