मलाइका अरोड़ा ने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को खास अंदाज में किया बर्थडे विश….

अर्जुन कपूर आज यानी 26 जून को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर देर रात एक्टर ने अपने दोस्तों के साथ ग्रैंड पार्टी की। सोशल मीडिया पर पार्टी की तस्वीरे और वीडियो काफी वायरल हो रही है। इसी बीच कई सेलेब्स अर्जुन को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं। इसी बीच एक्टर की लेडी लव यानी मलाइका अरोड़ा ने उन्हें विश किया।

मलाइका ने किया अर्जुन कपूर को विश

मलाइका अरोड़ा ने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है और खूब प्यार बरसाया है। अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम पर अर्जुन कपूर की कई फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो अलग-अलग मूड में नजर आ रहे हैं। पहली फोटो में एक्टर खुले आसमान के नीचे पहाड़ों के बीच नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में एक्टर किसी नदी के पास खड़े दिख रहे हैं। तीसरी फोटो मलाइका के घर की है, जिमसें एक्टर बिना कपड़ों के नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने ऊपर सिर्फ एक तकिया रखा हुआ है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो मेरे सनशाइन, मेरे थिंकर, मेरे नासमझ, मेरे शॉपाहोलिक, मेरे हैंडसम अर्जुन कपूर'। 

बर्थडे पार्टी में जमकर नाचीं मलाइका

इससे पहले मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सामने आया, जिसमें मलाइका फुल ऑन मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। व्हाइड एंड रेड गाउन के साथ ब्लैक बूट डाले मलाइका छैया-छैया पर खुलकर डांस करती दिख रही हैं। मलाइका का डांस देख उनके दोस्त जबरदस्त हूटिंग करते सुनाई दे रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *