तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम….

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला है। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम जस के तस बने हुए हैं। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव मई 2022 को देखने को मिला था।

कच्चे तेल की कीमत 75 डॉलर के आसपास बनी हुई है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.08 प्रतिशत या 0.06 डॉलर बढ़कर 74.24 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 0.12 प्रतिशत या 0.08 डॉलर बढ़कर 69.45 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है।

कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम?

आप एक क्लिक पर अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, इसके लिए आपको 92249 92249 पर RSP डीलर कोड लिखकर एसएमएस करके नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल के दाम पता कर सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *