निर्माणाधीन पुल के पास हुआ बड़ा हादसा, पलटा मिनी ट्रक…..

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया।भांडेर अनुभाग के दुरसड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बुहारा में निर्माणाधीन पुल के नजदीक एक मिनी ट्रक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। प्रारंभिक तौर पर सिर्फ 5 लोगों की मौत की पुष्टि पुलिस द्वारा की गई है। मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल बताए जाते हैं।

सभी लोग शादी समारोह में जा रहे थे

उक्त सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने ग्राम बिल्हेटी से ट्रक में सवार होकर टीकमगढ़ से जतारा जा रहे थे। घटना बुधवार सुबह 6:00 बजे की बताई जाती है। मौके पर मौजूद भांडेर एसडीओपी करणिक श्रीवास्तव ने बताया कि नदी किनारे निर्माणाधीन पुल के करीब से बनी पुलिया के रास्ते ट्रक गुजर रहा था, जहां नदी का पानी होने के कारण वह अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक में सवार 3 बच्चे गुंजन, ईशु खटीक, देव सहित महिला गुंजा एवं एक अन्य की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल है। मृतक और घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है।

बचाव कार्य जारी, दतिया एसपी भी घटनास्थल पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू हुआ। दतिया पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद है। हाल ही में हुई बारिश के कारण नदी का पानी भी तेज गति से चल रहा है, जिसके कारण रेस्क्यू कार्य में बाधा आ रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *