अमे‎रिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने की डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना

कोलंबिया। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने पूर्व राष्ट्रप‎ति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की है। उन्होंने कहा ‎कि ट्रंप अपने कार्यकाल के दौरान चीन के साथ बहुत अधिक मित्रवत रहे हैं। हेली ने चेतावनी दी कि यूक्रेन का कम समर्थन करने से चीन को ताइवान पर हमला करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। ट्रंप के खिलाफ रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल हेली ने अमेरिकन इंटरप्राइज इंस्टीट्यूट में अपने संबोधन में कहा कि ट्रंप का ध्यान काफी हद तक अमेरिका-चीन व्यापार संबंध पर लगा रहा और अंतत: उन्होंने चीनी खतरे पर बहुत कम काम किया। पूर्व राजदूत हेली ने स्पष्ट रूप से कहा कि ट्रंप चीनी खतरे के विरूद्ध अमेरिका के सहयोगियों को एकजुट नहीं कर पाये और चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के शासन की 70वीं वर्षगांठ पर उन्होंने राष्ट्रपति शी चिनपिंग को बधाई दी। हेली ने कहा ‎कि इससे दुनियाभर में गलत संदेश गया। हेली ने कहा ‎कि हमेशा चीनी साम्यवाद की निंदा की जानी चाहिए, उसे कभी बधाई नहीं दी जानी चाहिए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *