तारा सिंह और सकीना का फिर दिखा रोमांस, ‘गदर 2’ का पहला गाना रिलीज

22 साल बाद 'गदर 2' इस गाने को दोबारा रिक्रिएट किया गया है। लोगों को तारा-सकीना की केमिस्ट्री बेहद पसंद आ रही है। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। 3 मिनट और 18 सेकंड के इस गाने में दिखाया गया है कि तारा सिंह, सकीना के लिए गाना गा रहे हैं।तो वहीं सकीना तारा की आवाज सुनकर खो हुई नजर आ रही हैं। सनी-अमीषा का लुक भी बात करे तो कई हद तक मेकर्स ने उन्हें पुराने लुक में ढालने की कोशिश की है। हालांकि इन 22 सालों में सनी-अमीषा का लुक भी काफी बदल गया है।

इस गाने को आवाज उदित नारायण ने दी है, जिन्होंने इसका पिछला वर्जन गाया था। एक यूजर ने लिखा, लौट आया तारा सिंह-सकीना। एक यूजर ने लिखा, गदर एक फिल्म नहीं बल्कि हम 90 के दशक के बच्चों के लिए एक इमोशन है।यह फिल्म अनिल शर्मा के डायरेक्शन मे बनी हैं। 'गदर 2' फिल्म 11 अगस्त को थियेटर में रिलीज होगी। इसके साथ ही एक बार फिर से तारा और सकीना की लव स्टोरी को पर्दे पर देखने के लिए काफी बेताब हैं। फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल के अलावा उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, लव सिन्हा, मनीष वाधवा और गौरव चोपड़ा की अहम भूमिका नजर आने वाले हैं। बता दे, फिल्म 'गदर' में अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा ने सनी देओल के बेटे का रोल निभाया था। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *