Meghalaya Election: ममता बनर्जी 18 जनवरी को करेंगी मेघालय का दौरा..

मेघालय इस साल विधानसभा चुनाव का सामना करने जा रहा है। इसे देखते हुए सभी राजनीतिक दल तैयारियों में भी जुट गए हैं। इसी बीच मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मेघालय के लोग सरकार में बदलाव चाहते हैं।कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर ममता ने मीडिया से कहा, 'मेघालय के लोग सरकार में बदलाव चाहते हैं। असम और मेघालय के बीच विवाद रहे हैं। दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद का शांतिपूर्ण समाधान होना चाहिए।'

टीएमसी असम और त्रिपुरा के साथ मेघालय में अपना जनाधार बढ़ाने की कोशिश कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा के नेतृत्व में कांग्रेस के कई बागी विधायक टीएमसी में शामिल हो गए थे। इसके बाद यह मेघालय में मुख्य विपक्षी पार्टी बन गई।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी 18 जनवरी को मेघालय का दौरा करेंगी।

इस दौरान वह उत्तरी गारो हिल्स जिले में एक जनसभा को संबोधित करेंगी, जिसका मकसद पूर्वोत्तर राज्य में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ाना है।यह हाल-फिलहाल में ममता की दूसरी मेघालय यात्रा होगी। पिछले महीने उन्होंने पूर्वोत्तर राज्य में टीएमसी कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित किया था और क्रिसमस पूर्व समारोह में भी हिस्सा लिया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *