Assembly Election 2023 Dates: आज मेघालय-त्रिपुरा-नागालैंड चुनाव की तारीखों का एलान ..

Assembly election 2023 Dates: चुनाव आयोग नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज एलान करेगा।चुनाव आयोग आज त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान करेगा।बता दें कि चुनाव आयोग दोपहर ढाई बजे चुनाव की तारीखों को लेकर प्रेस कांफ्रेंस करेगा।भारत निर्वाचन आयोग (ECI) आज नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा की विधानसभाओं के आम चुनावों की घोषणा करेगा।उल्लेखनीय है कि पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में विधानसभा का कार्यकाल मार्च 2023 में समाप्त हो रहा है।नागालैंड में 12 मार्च, मेघालय में 15 मार्च और त्रिपुरा में 22 मार्च को विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।बता दें कि त्रिपुरा में भाजपा की सरकार है तो वहीं, मेघालय और नागालैंड में भाजपा गठबंधन की सरकार चल रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *