अमर नाथ यात्रा में लगेगा इंदौर का लंगर, दो हजार से ज्यादा भक्त होंगे रवाना

इंदौर से दो हजार से ज्यादा यात्री इस यात्रा में शामिल होंगे।उन्होंने अपने रजिस्ट्रेशन भी करवा लिए है। 800 लोगों को एक जत्था अेाम जटाशंकर पारमार्थिक संघ लेकर जाएगा, जो भक्तों को अमरनाथ यात्रा के साथ वैष्णोदेवी, नेपाल और अयोध्या भी ले जाएगा। इसके अलावा अलग-अलग जत्थों से अमरनाथ यात्री रवाना होंगे। अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों को इंदौरी पोहा और मालवा निमाड़ का स्वाद भी चखने को मिलेगा। मनकामेश्वर कांटाफोड़ मंदिर की तरफ से एक लंगर बालटाल में लगाया गया है।

इसके लिए इंदौर केे व्यापारियों ने एक ट्रक खाद्यान सामग्री भेजी है। जिसमें पोहा, दाल, चावल, आटा, तेल, घी व अन्य सामग्री भेजी गई है।सेवादार संदीप गोयल ने बताया कि इंदौर से अमर नाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के रहने के लिए भी वहां व्यवस्था की गई,जो पूरी तरह निशुल्क रहेगी। इंदौर के यात्री तीन दिन तक टेंटों में रह सकेंगे। लंगर 1 जुलाई से यात्रा समाप्त होने तक संचालित होगा। उसके संचालन के लिए भी एक टीम बालटाल पहुंच चुकी है।

यात्रा के दौरान कई यात्रियों की तबीयत खराब होती है और उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए वाहनों का अभाव रहता है। इसे देखते हुए इंदौर के शिव भक्तों ने वहां एक एम्बुलैंस का इंतजाम भी किया है, जो 24 घंटे बालटाल में तैनात रहेगी। अमरनाथ यात्रा में कचरे के निपटान का जिम्मा इंदौर के स्टार्टअप स्वाहा को मिला है। सफाई के साथ स्वाहा की टीम एक लंगर की संचालित कर रही है, जो नाश्ते में इंदौरी पोहेे यात्रियों को देगी। इसके अलावा भोजन के मेन्यू में दाल बाटी भी शामिल हैै।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *