70 साल के बूढ़े ने कहा शादी कराओ

रेवाड़ी । हरियाणा में परिवार पहचान पत्र बनवाने में लोगों को परेशानी हो रही है1 रेवाड़ी जिले के नया गांव निवासी 70 साल के सत्यवीर सिंह ने अलग तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया1 सत्यवीर सिंह की पत्नी की मौत हो चुकी है1 उनके दोनों बेटे हरियाणा से बाहर रहकर नौकरी कर रहे हैं। जिसके कारण वह अपने परिवार में अकेले हैं। परिवार पहचान पत्र, अधिकारी नहीं बना रहे थे। इसके विरोध में वह  सेहरा बांधकर उपायुक्त से मिलने पहुंचे। वहां पर उन्होंने कहा या तो मेरी फैमिली आईडी बनाई जाए, या सरकार मेरी शादी करा दे। फैमिली बन जाएगी,तब आप आईडी जारी कर देना। मेरे से तो कोई इस उम्र में शादी कर नहीं रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *