रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पद्मश्री अजय मंडावी से की मुलाकात

कांकेर | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अपने छत्तीसगढ़ दौरे पर शुक्रवार को कांकेर के नरहरदेव हाईस्कूल मैदान में होने वाली जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंच गए हैं। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित अन्य नेता मंच पर मौजूद हैं। इससे पहले विशेष विमान से पहुंचे रक्षामंत्री सबसे पहले मुलाकात के लिए पद्मश्री अजय मंडावी के घर पहुंचे हैं। वहां पर उनसे चर्चा की। राजनाथ सिंह दूसरे बड़े भाजपा के नेता हैं, जो पद्मश्री सम्मानित व्यक्ति से मिलेंगे। इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह ने दुर्ग में पद्मश्री गायिका उषा बारले के घर जाकर उनसे मुलाकात और चर्चा की थी।

राजनाथ सिंह दोपहर करीब 1.30 बजे दिल्ली से विशेष विमान में रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। यहां पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजभूषण अग्रवाल सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर जनसभा को संबोधित करेंगे।नक्सल प्रभावित जिले में रक्षामंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर जवानों की तैनाती है। सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल के आसपास की सभी दुकाने बंद कराई गई हैं। इसके बाद वो शाम को रायपुर के लिए रवाना होंगे। वहां भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर जाएंगे और नेताओं से मुलाकात हो सकती है। रात को रायपुर में ही रुकेंगे।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *