रणवीर ने आलिया के मजे लेते हुए समंदर के किनारे ‘तुम क्या मिले’ गाने पर बनाया रील…. 

रणवीर सिंह की गिनती बॉलीवुड के उम्दा कलाकारों में होती है। शायद ही कोई सितारा है, जो उनकी एनर्जी से भरी वाइब्स को मैच करता हो। इन दिनों एक्टर अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के गाने पर एक्टर ने एक मजेदार रील शेयर कर फैंस का दिन बना दिया है। दरअसल, कुछ दिन पहले 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का पहला गाना 'तुम क्या मिले' रिलीज हुआ है। इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया था। आलिया भट्ट ने भी गाने के प्रमोशन के लिए इस पर एक रील बनाया था। वह समंदर के किनारे इस गाने पर गुनगुनाती हुई नजर आई थीं। एक्ट्रेस ने रील के साथ कैप्शन में लिखा था, 'पहले पहाड़ों पर और अब बीच पर… हम तो गाते रहेंगे।' ये काफी वायरल हुआ था।

रणवीर सिंह ने लिए आलिया भट्ट के मजे

अब रणवीर सिंह ने आलिया भट्ट की तरह एक रील शेयर किया है, बस फर्क वीएफएक्स का है। रणवीर ने मजे में कहा कि उनका आलिया की तरह बजट नहीं है, इसलिए उन्होंने वीएफएक्स के जरिए समंदर के किनारे 'तुम क्या मिले' गाने पर रील बनाया। शॉर्ट हेयर और शर्ट-जींस में रणवीर बहुत हैंडसम लग रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए रणवीर ने कैप्शन में लिखा, 'आलिया के रील जितना बजट नहीं था।' उन्होंने आलिया को टैग भी किया। 'गंगूबाई' एक्ट्रेस ने रणवीर के वीडियो पर कमेंट कर उन्हें 'लीजेंड' बताया। साथ ही इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी रील रीशेयर कर 'हाहाहा' लिखा है।

लोगों ने रणवीर के रील की आदिपुरुष से की तुलना

रणवीर सिंह के इस वीडियो पर लोगों ने मजेदार रिएक्शन दिया। किसी को रणवीर शॉर्ट हेयर में हैंडसम लगे, तो वहीं कुछ लोगों ने कहा कि आदिपुरुष से बेहतर रणवीर के रील का वीएफएक्स है। एक और यूजर ने मजे लेते हुए कहा, 'रणवीर सिंह भाई ये कोई तरीका है आदिपुरुष की वीएफएक्स टीम को ट्रोल करने का।' एक ने कहा, 'आदिपुरुष टीम अभी भी आपको सर्च कर रही है।'

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *