Amarnath Yatra 2023: दर्शन के लिए आज रवाना होगा पहला जत्था

जम्मू : वार्षिक अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था शनिवार सुबह लगभग 4 बजे भगवती नगर स्थित यात्री निवास से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रवाना किया जाएगा।

जिन यात्रियों ने हैलीकॉप्टर से दर्शन करने जाना है, वे सीधे बालटाल एवं पहलगाम पहुंच चुके हैं। वार्षिक अमरनाथ यात्रा को लेकर श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड एवं यू.टी. प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।

गुरुवार को तत्काल पंजीकरण करवाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्री अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को शुक्रवार सुबह उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। मौसम साफ रहा तो पहले दिन 1 जुलाई को केंद्रीय नेताओं समेत उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा बर्फानी बाबा के दर्शन करेंगे।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *