घर में घुसे लुटेरों ने चाकू से गोदकर लाखों की लूट को दिया अंजाम

कटनी जिले में अज्ञात बदमाशों ने हथियार के दम पर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। पूरा मामला कटनी जिले के आधारकाप इलाके का बताया गया, जहां बीती रात ढाई बजे अज्ञात लुटेरों ने लक्ष्मी निवास पर घुसते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाशों ने घर के मालिक मनीष शर्मा उनकी पत्नी पूनम और बच्चे सत्या शर्मा को चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे एएसपी मनोज केडिया, सीएसपी सहित कोतवाली पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जिसके बाद मौके पर पहुंचे डॉग-स्कॉट के साथ पंचनामा बनाते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *