भूमि ने बहन समीक्षा के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में किए दर्शन….

फिल्मी सितारे अक्सर मंदिर में जाकर दर्शन करते हैं। बीते दिनों अक्षय कुमार, सारा अली खान, विक्की कौशल, अवनीत कौर जैसे सितारों को देश के अलग-अलग कोने में मंदिर में दर्शन करते देखा गया। इसी कड़ी में बॉलीवुड का एक और सितारा है, जिसे हाल ही में फेमस सिद्धिविनायक टेंपल में दर्शन करते देखा गया। उन्होंने न सिर्फ यहां दर्शन किए, बल्कि पैपराजी में प्रसाद भी बांटा।

भूमि ने किए सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन

मंगलवार चार जुलाई से सावन के पावन त्योहार की शुरुआत हो चुकी है। इस मौके पर भूमि पेडनेकर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें दर्शन के बाद पैपराजी को प्रसाद बांटते देखा जा सकता है। इसी के साथ एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है।

पंडित ने पहनाई चुनरी

भूमि ने बहन समीक्षा के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए। अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर एक्ट्रेस ने उनके और अपनी बहन के दर्शन करते हुए फोटो भी शेयर किए। एक फोटो में देखा जा सकता है कि पंडित ने भूमि को चुनरी पहनाई है। जहां भूमि ने पर्पल कलर का सलवार सूट पहना था, वहीं समीक्षा ने सफेद रंग का ट्रेडिशनल वीयर अपने लिए चुना।

फैंस को पसंद आया भूमि का अंदाज

भूमि का यूं मंदिर जाकर दर्शन करना उनके फैंस को अच्छा लगा। कई लोगों ने उनके डाउन टू अर्थ एटीट्यूड की तारीफ की, तो कई ने उन्हें ब्लेसिंग्स दीं। इस बीच कुछ यूजर्स ऐसे भी रहे, जिन्होंने भूमि को क्रिटिसाइज किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि भूमि के बॉडीगार्ड ने उनका छाता पकड़ा हुआ है, जबकि वह खुद बारिश में भींगने से बची हुई हैं। इस पर एक फैन ने कमेंट किया, 'क्या वह अपना छाता खुद नहीं पकड़ सकती। पैसा आपको हैंडिकैप्ड बना देता है? नॉनसेंस।' इसी तरह एक ने लिखा, 'मंदिर से आकर भी घमंड और एटीट्यूट।'

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *