कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के स्वागत में आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, कारों में की तोड़फोड़

ग्वालियर ।  कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह बुधवार को ग्वालियर पर आए। स्टेशन पर कांग्रेस के दो नेताओं के समर्थकों में झड़प हो गई। झड़प में एक गुट ने दूसरे गुट के वाहनों में भी तोड़फोड़ कर दी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बाहर निकलकर बड़ी मुश्किल से बवाल को रोका। खासबात यह रही कि झड़क के दौरान कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह, अशोक सिंह सहित, पूर्व मंत्री लाखन सिंह भी मौके पर मौजूद थे। इन लोगों ने भी झगड़े को शांत कराने का काफी प्रयास किया।

घटनाक्रम के मुताबिक पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह मंगलवार को ग्वालियर आए हैं। जब वे स्टेशन पर स्वागत के लिए क्षेत्र के कई नेता भी पहुंच गए। इनमें कांग्रेस नेता संजय यादव व माटू के गुट भी थे। स्टेशन पर दोनों ही गुटों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई। लेकिन यह झड़प सिटी सेंटर में होटल के दौरान आते आते और बढ़ गई। इस दौरान एक गुट ने दूसरे गुट के वाहनों में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। वरिष्ठ नेताओं जयवर्धन सिंह, अशोक सिंह व लाखन सिंह यादव झगड़े को शांत कराते रहे। इस दौरान उन्हें भी धक्के सहने पड़े। काफी मुश्किल से बवाल शांत हुआ।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *