पीएम मोदी के रायपुर पहुंचने का बदला समय…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे की शुरुआत शुक्रवार सुबह पौने ग्यारह बजे रायपुर में कार्यक्रम से होगी। इसके पहले आयोजन स्थल पर सुबह 10:30 बजे मोदी पहुंच जाएंगे। इससे पहले पीएम मोदी का रायपुर में पहुंचने का समय 9.40 था।

सुबह 10:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पीएम मोदी हेलीकाप्‍टर से सीधे साइंस कालेज मैदान पहुंचेंगे। पीएम मोदी करीब दो घंटे रायपुर में रहेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री रायपुर से उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

इस दौरान पीएम मोदी राज्य की राजधानी में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन के बाद पीएम साढ़े ग्यारह बजे रायपुर में जनसभा के जरिए इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद करेंगे। राज्य इकाई ने इस जनसभा के लिए दो लाख लोगों को इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *