रवि कुमार बने एनजी ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के नए सीईओ….

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। गोरखपुर के मंडलायुक्त रवि कुमार एन जी को ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण का सीईओ बनाया गया है। अभी तक ग्रेटर नोएडा सीईओ का अतिरिक्त प्रभार नोएडा अथॉरिटी की सीईओ रितु माहेश्वरी के पास था। 

मंडलायुक्त गोरखपुर का अतिरिक्त प्रभार फिलहाल जिलाधिकारी गोरखपुर को दिया गया है। जल्दी ही नए मंडलायुक्त की तैनाती की जाएगी।

सचिव नगर विकास रंजन कुमार का तबादला सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के पद पर कर दिया गया है। सचिव स्वास्थ्य रविंद्र कुमार को सचिव नगर विकास बनाया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *