लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रम के लिए पिंक ड्रेस में पहुंची लाड़ली सेना

इंदौर में सुपर कारिडोर पर हो रहे लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रम के लिए सुबह से ही महिलाएं आना शुरू हो गईं। दूर दराज के क्षेत्रों से आने वाली महिलाएं सुबह 10 बजे से ही यहां पर पहुंचने लगी हैं। कार्यक्रम में दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर से प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक बहनों के खाते में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि सिंगल क्लिक से भेजेंगे। वे प्रदेश के सभी जिलों में मौजूद लाड़ली बहनों को वर्चुअली संबोधित भी करेंगे।कार्यक्रम स्थल पर पिंक ड्रेस में पहुंची लाड़ली बहना सेना आकर्षण का केंद्र बनी। महिलाएं पूरे पिंक कपड़ों में लाड़ली बहना सेना लिखा कपड़ा बांधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंची।

आज के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सेना की सदस्यों को शपथ भी दिलाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर भव्य मंच  बनाया गया है। इस मंच से मुख्यमंत्री लाड़ली बहनों को संबोधित करेंगे और उनका सम्मान करेंगे।मुख्यमंत्री चौहान इस सम्मेलन में पहुंचने के पूर्व एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक रोड शो में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का इस दौरान लाडली बहनें परंपरागत वेशभूषा में उपस्थित रहकर अभिनंदन करेंगी। रोड शो के मार्ग में 11 मंच बनाए गए हैं। साथ ही इस रोड पर 11 हजार लाड़ली बहनें लाठी संग रहकर अपने सशक्तिकरण का प्रदर्शन भी करेंगी। कार्यक्रम स्थल पर लाड़ली बहनों के लिए बैठक व्यवस्था की गई है। पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और भोजन व्यवस्था भी रहेगी। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *