दो दर्जन स्कूल बसों की चेकिंग

भोपाल । कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश अनुसार भोपाल संभागीय परिवहन सुरक्षा दल द्वारा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी भोपाल के नेतृत्व में  स्कूल बस चेकिंग के दौरान 2 दर्जन  से अधिक स्कूल बसो की जाँच की गयी और  बिना परमिट चलती हुयी पायी जाने कुल 4 वाहन ज़ब्त कर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में सुरक्षार्थ खड़ी की  गयी है।
जिला क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय अधिकारियो ने शुक्रवार को भी स्कूल बसों के जांच का अभियान चलाया और कलेक्टर भोपाल के निर्देश 24 से अधिक बसों की जांच में कार्यवाही के दौरान गाँधी नगर स्थित फादर एंजेल स्कूल, ग्रेट महावीर स्कूल , रुक्मिणी देवी स्कूल, हौली क्रॉस स्कूल के बसों की जांच की गई।जांच के दौरान 4 बजे बिना परमिट के चलती हुई पाई गई जिनके विरुद्ध 56 हजार से अधिक की राशि का अर्थ दंड भी वसूल किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *