दतिया में दो बहनों का अपहरण, बड़ी बहन से सामूहिक दुष्कर्म, घर आकर लगाई फांसी

दतिया ।   दतिया में स्कूल से घर लौट रही दो बहनों का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बदमाशों ने बड़ी बहन से सामूहिक दुष्कर्म किया और छोटी से छेड़छाड़ की। बाद में घर जाकर बड़ी बहन ने फांसी लगा ली। समय पर स्वजन ने देख लिया और उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर है। घटना उनाव थाना क्षेत्र की है। घटना के बाद लोगों ने थाना घेरकर प्रदर्शन किया। बताया जाता है कि शुक्रवार दोपहर 19 वर्षीय और 17 वर्षीय दोनों बहनें स्कूल से घर लौट रही थी। इस दौरान आरोपित उन्हें धमकाकर एक घर में ले गए और बड़ी बहन से सामूहिक दुष्कर्म किया। स्वजन ने जब थाने जाकर शिकायत की तो पुलिस ने मामले में रुचि नहीं ली। इसके बाद रात को भीड़ ने थाने का घेराव कर दिया।

चार आरोपितों में एक भाजपा नेता का बेटा

थाने के घेराव के बाद पुलिस ने मामले में आरोपित आदित्य यादव, विक्की साहू, अमन यादव और धुव्र राय को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में धुव्र भाजपा उनाव मंडल अध्यक्ष भज्जू राय का बेटा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *