मुंबई में लहरों में बह गया कपल

मुंबई । मुंबई के बांद्रा बैंडस्टैंड में समुद्र में चट्टान पर बैठकर फोटो क्लिक करवा रहा एक कपल लहरों में बह गया। हादसे में पत्नी की मौत हो गई। पति का नाम मुकेश (35) और पत्नी का नाम ज्योति (32) है। घटना बीते रविवार को हुई जब यह कपल अपने बच्चों और परिवार के लोगों के साथ पिकनिक मनाने निकला था। जब महिला पानी में बही तो बच्चे मम्मी-मम्मी चिल्लाते रह गए। वीडियो में ये पूरा वाकया कैद हो गया। वहीं, मुंबई के मार्वे बीच पर नहाने गए 5 लडक़े पानी में डूब गए। ये सभी लडक़े 12 से 16 साल के थे। इनमें से दो को रेस्क्यू कर लिया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *