महज 50 रन पर पूरी टीम ऑलआउट, 4 बैटर का नहीं खुला खाता…

चार बल्लेबाज जीरो पर आउट। सिर्फ एक बैटर ही कर सका दहाई का आंकड़ा पार। अमेरिका की धरती पर खेली जा रही मेजर लीग क्रिकेट 2023 में लॉस एंजलिस नाइट राइडर्स शर्मसार हुई है। एमआई न्यूयॉर्क के गेंदबाजों के आगे टीम के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे और पूरी टीम सिर्फ 50 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। एमआई ने इस मुकाबले को 105 रन से अपने नाम किया।

50 रन पर ढेर हुई पूरी टीम

एमआई न्यूयॉर्क से मिले 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट राइडर्स की टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, तो उन्मुक्त चंद ने टीम की तरफ से सर्वाधिक 26 रन बनाए। आंद्रे रसेल सिर्फ 2 रन बनाकर पोलार्ड का शिकार बने, तो कप्तान सुनील नरेन के खाते में भी मात्र 2 रन आए। रिलो रोसौव भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और पूरी टीम महज 50 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

एमआई के गेंदबाजों ने बरपाया कहर

एमआई न्यूयॉर्क के गेंदबाजों ने जमकर कहर बरपाया। ट्रेंट बोल्ट ने अपने 2.5 ओवर में सिर्फ 10 रन खर्च करते हुए 2 विकेट झटके, तो कगिसो रबाडा ने 16 रन देकर दो विकेट चटकाए। वहीं, कप्तान कीरोन पोलार्ड ने भी गेंद से जलवा बिखेरा और 2 ओवर के स्पेल में 9 रन देते हुए रसेल और उन्मुक्त चंद को चलता किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *