‘बवाल’ के लिए वरुण धवन ने अनिल कपूर से ली प्रेरणा…

अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म 'बवाल' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट जान्हवी कपूर नजर आएंगी। 'बवाल' इसी महीने ओटीटी पर रिलीज होगी। दोनों स्टार्स इन दिनों इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हाल ही में वरुण धवन ने अपनी आगामी फिल्म का जिक्र करते हुए कहा कि 'बवाल' के लिए अनिल कपूर एक स्ट्रॉन्ग रेफ्रेंस पॉइंट थे। हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान वरुण धवन ने कहा, 'शुरुआत में अज्जू के बारे में जानना कि वह कैसे बात करेगा, कैसे चलेगा और भी बहुत कुछ…। मैं यह बात पहले भी कह चुका हूं कि इस फिल्म में मेरा किरदार मेरी पर्सनैलिटी से बिल्कुल अलग है, इसलिए मुझे लग रहा था कि मैं इस किरदार में खुद को फिट बिठा पाऊंगा या नहीं'। वरुण धवन ने आगे कहा, 'मुझे पता था कि किरदार बहुत अलग है। एक बार मैं नितेश तिवारी के साथ रिहर्सल कर रहा था। वह जो लाइन कह रहे थे, मैं वही लाइन्स बोल रहा था, लेकिन  इस दौरान मेरी रफ्तार धीमी थी। लेकिन, इस तरह मुझे अपने किरदार के लिए बात करने की लय मिली और सबकुछ आसान हो गया'। एक्टर का कहना है, 'मुझे लगता है कि किसी जगह पर आना और यह कहना बहुत अच्छा है कि मैंने यह किया और वह किया, लेकिन जब आप किसी अच्छे व्यक्ति के साथ काम कर रहे होते हैं तो आपका काम आसान हो जाता है'। उन्होंने आगे कहा, 'फिल्म में मेरे किरदार के लिए अनिल कपूर मेरे पास एक स्ट्रांग रेफरेंस हैं'। वरुण धवन ने बताया, 'अनिल कपूर को उनकी नकल करना पसंद नहीं है, लेकिन मैंने उनके साथ काम किया है। इसलिए उनके व्यक्तित्व को जानता हूं। उनकी जो बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद है, वह है मजाक करना'। 'बवाल' 21 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी'। आपको बता दें कि वरुण धवन और अनिल कपूर साथ में फिल्म 'जुग जुग जियो' में काम कर चुके हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *