ब्रिक्स समिट में शामिल नहीं होंगे पुतिन

जोहान्सबर्ग । साउथ अफ्रीका में 22 से 24 अगस्त तक होने वाली ब्रिक्स समिट में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन शिरकत नहीं करेंगे। होस्ट कंट्री साउथ अफ्रीका ने बुधवार को खुद यह ऐलान कर दिया। पुतिन की जगह रूस के फॉरेन मिनिस्टर सर्गेई लावरोव समिट में शामिल होंगे। दरअसल, ब्रिक्स समिट में पुतिन के शामिल होने को लेकर होस्ट साउथ अफ्रीका पशोपेश में था। इसकी वजह यह है कि यूक्रेन पर हमले और वॉर क्राइम्स को लेकर रूसी राष्ट्रपति के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट वॉरंट जारी कर चुका है और अगर वो जोहान्सबर्ग आते तो उनकी गिरफ्तारी का खतरा था। लिहाजा, साउथ अफ्रीकी और रूसी सरकार के बीच एग्रीमेंट हुआ और इसके बाद पुतिन की गैरमौजूदगी के बारे में जानकारी दी गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *