दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाए जाने की घटना से परेशान हुए अक्षय कुमार….

मणिपुर में शुरू हुई हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले कई महीने से राज्य के लोग परेशान हैं। अब मणिपुर से मानवता को शर्मशार कर देने वाला एक वीडियो आया है, जिसमें दो महिलाओं को निवर्स्त्र कर घुमाए जाने की घटना सामने आई है। मणिपुर से सामने आए इस वीडियो पर अब बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने रिएक्ट किया। उन्होंने घटना की निंदा की और दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।

गुस्साए अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने 20 जुलाई की सुबह अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर घटना का जिक्र करते हुए कहा, "मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा का वीडियो देखकर हिल गया, घृणा हो रही है। मुझे उम्मीद है कि दोषियों को इतनी कड़ी सजा मिलेगी कि कोई दोबारा ऐसी खौफनाक हरकत करने के बारे में न सोचे।"

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मणिपुर से सामने इस वीडियो में पुरुषों का एक समूह दो महिलाओं को बिना कपड़ों के सड़क पर घुमाते हुए दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। घटना को लेकर मणिपुर के एक आदिवासी समूह ने दोनों महिलाओं को खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का भी आरोप लगाया है।

हरकत में आई पुलिस

मणिपुर से इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के मेघचंद्र सिंह ने बताया कि ये वीडियो 4 मई का है और फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुराचार और हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *