पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री से मिले जिनपिंग

बीजिंग। चीन और अमेरिका के विवाद के बीच 100 साल के पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर ने गुरुवार को राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। हेनरी किसिंजर वही अमेरिकी नेता हैं जिन्होंने 1970 के दशक में चीन से बिगड़ते रिश्तों को संभाला था। हालांकि, अभी अमेरिका ने कहा है कि ये किसिंजर की निजी यात्रा है। वो अमेरिका के प्रतिनिधि के तौर पर नहीं गए हैं। उनके रुतबे के चलते ये कहना गलत नहीं होगा कि वो दोनों देशों के बीच रिश्ते बेहतर करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि हाल में अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन और क्लाइमेट डिप्लोमैट चीन गए थे, लेकिन शी जिनपिंग ने उनसे मुलाकात नहीं की। जबकि वो किसिंजर से मिले और उनका गेस्ट हाउस में उनका वेलकम भी किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *