तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम

देश में सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी हो गए हैं। आज भी गाड़ी चालकों के लिए राहत की खबर है। देश में पेट्रोल-डीजल के दाम जैसे के तैसे बने हुए हैं।वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर ही देश में पेट्रोल-डीजल के दाम तय किया जाता है। वैश्विक कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ब्रेंट क्रूड का भाव हल्की गिरावट के साथ 75.84 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 75.92 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है। तेल कंपनी पेट्रोल-डीजल की कीमत में ढुलाई की लागत, टैक्स और डीलर कमीशन आदि शामिल होता है। इन्हीं वजह से हर राज्य में इनके कीमतों में बदलाव देखने को मिला है।

आप अपने फोन से भी ताजे पेट्रोल-डीजल के दामों को चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको 92249 92249 पर RSP डीलर कोड लिखकर मैसेज करना है। ऐसे में आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों का पता कर सकते हैं। आप इंडियन ऑल ऐप को डाउनलोड करके भी पेट्रोल-डीजल के रेट चेक कर सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *