आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत….

जांजगीर चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम खैजा में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई। घटना शनिवार शाम की है। घटना के वक्त युवक अपने दो अन्य दोस्तों के साथ तालाब में मछली पकड़ने गया हुआ था। वहीं दो युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बाल-बाल बचे है। दोनों बेहोश हो गए थे। मृतक युवक की पहचान राकेश रोहिदास (24) साल के रूप में हुई है। थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बयाता कि राकेश रोहिदास रोजी मजदूरी का काम करता है। वह अपने दो अन्य दोस्तों के साथ शनिवार की शाम करीबन तीन बजे मुड़पार के तालाब में मछली पकड़ने गया हुआ था। इस दौरान तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी। जिसमें राकेश रोहिदास घायल हो गया था जिसे उपचार के लिए बलौदा सीएचसी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक राकेश की शादी हो चुकी है, उसका एक छोटा बच्चा भी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *