भीषण सड़क हादसे में ट्रक की टक्कर से कार पुल में गिरी

उमरिया जिले में लगातार सड़क हादसों का दौर जारी है। रविवार को एक ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसकी वजह से कार सीधे पुल के नीचे जा गिरी। गनीमत यह रही कि उस समय पानी भरा हुआ नहीं था, नहीं तो सभी की मौत हो सकती थी। दरअसल पूरा मामला उमरिया जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 43 का है, जहां पर जोहिला पुल के ऊपर कार और ट्रक की भिंडत का मामला सामने आया है।

घटना रविवार रात 9 बजे के आसपास की बताई जा रही है। घटना स्थल पर कुछ ही समय बाद पहुंचे राहगीरों ने बताया कि घटना स्थल पर पुल के ऊपर कांच के टुकड़े पड़े हुए थे, वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया था। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक उमरिया प्रमोद कुमार सिन्हा टीआई नौरोजाबाद डॉ ज्ञानेंद्र सिंह सहित पुलिस बल भी घटना स्थल पर  तत्काल पहुंचे और रेक्स्यू कर घायलों को नीचे से निकाला गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *