पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म….

कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसके बाद लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि पांच साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी इस दौरान मोहल्ले में रहने वाला 14 साल का लड़का उसे घूमाने ले जाने के लिए जिद्द करने लगा। लेकिन बच्ची ने मना कर दिया, उसके बाद बच्ची को डेम भरा पानी दिखाने और पैसा देने के बहाने से आरोपी अपने साथ ले गया। जिसके बाद बस्ती में ट्रांसफार्मर के पास पीछे रास्ते पर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वही खेल रहे अन्य बच्चों की नजर उस पर पड़ी। इस दौरान मासूम बच्ची चीख-पुकार और रो रही थी। इसकी जानकारी दूसरे बच्चों ने मासूम के परिजनों को दी। जब परिजन पहुंचे तो बच्ची का रो रोकर बुरा हाल था। वहीं हैवान लड़का परिजनों को देखते ही भाग गया। परिजन बच्ची को लेकर दर्री थाना पहुंचे। जहां पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी की तलाश में शुरू की और उसे पकड़ लिया। दर्री थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस रोहित शाह ने बताया कि घटना के सूचना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ लिया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *