जाने मेट्रोसिटी में पेट्रोल-डीजल के क्या है दाम….

देश की सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी गाड़ी चालक को राहत की खबर दी है। आपको बता दें कि देश भर में पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी हो गए हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों को रोज अपडेट किया जाता है। देश की तेल कंपनियां बीपीसीएल, एचपीसीएल और इंडियन ऑयल ने सोमवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। पिछले साल मई में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया गया था। आइए, जानते हैं कि आज देश के महानगरों के साथ ही बाकी शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत क्या है?

मेट्रोसिटी में पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है।
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.24 रुपये में मिल रहा है।
मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 92.76 रुपये में मिल रही है।

नोएडा और अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

पटना: पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल 96.53 रुपये और डीजल 89.71 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल 97.10 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर

अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर मैसेज भेजकर पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट्स जान सकते हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम कैसे तय होते हैं

देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर तय किया जाता है। इसमें डीलर कमीशन, पेट्रोल-डीजल पर टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट,वैट आदि भी शामिल होता है। इस वजह से ये हर राज्य में इनकी कीमत अलग होती है। आपको बता दें कि कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है। अब कच्चे तेल की कीमत एक बार फिर से 76.59 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर निकल गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *