नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज….

एर्राबोर थाना क्षेत्र के पोटाकेबिन स्थित आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि 22 जुलाई की रात को एर्राबोर थाना क्षेत्र के पोटाकेबिन में स्थित आवासीय विद्यालय में अध्यनरत नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वहीं, पीड़िता व पोटाकेबिन अध्यक्ष की रिपोर्ट पर एर्राबोर थाना में अज्ञात आरोपी खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल भी करवाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंटा गौरव मंडल की अध्यक्षता में उप पुलिस अधीक्षक पारुल खण्डेलवाल बाल अपराध अन्वेषण शाखा सहित 8 सदस्यीय समिति गठित की गई है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *