अभिनेता अभिषेक बच्चन ने शेयर किया R बाल्की की फिल्म ‘घूमर’ का पोस्टर  

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन इन निर्देशक आर बाल्की की फिल्म 'घूमर' को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म में एक्टर रोमांचक भूमिका में नजर आने वाले हैं। उनकी यह फिल्म इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2023 (आईएफएफएम) में प्रीमियर के लिए तैयार है। 'घूमर' 12 अगस्त को होयट्स, डॉकलैंड्स में प्रदर्शित की जाएगी। वहीं, अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर साझा किया, शेयर किए गए इस पोस्टर में अभिनेता अपनी को-स्टार सैयामी के पास में खड़े होकर इंटेंस लुक देते नजर आ रहे हैं।

'घूमर' एक पैराप्लेजिक खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी पेश करती है। फिल्म में जिसका किरदार सैयामी ने निभाया है। वहीं, अभिषेक इस फिल्म में एक कोच के रुप में नजर आने वाले हैं। आईएफएफएम में फिल्म के प्रीमियर को लेकर अभिनेता काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म में उनके अलावा सयामी खेर, शबाना आजमी और अंगद बेदी भी मुख्य किरदार में हैं।

फिल्म को लेकर अभिषेक और बाल्की ने कहा, “यह वास्तव में हमारे लिए सम्मान और खुशी की बात है कि ‘घूमर’ आईएफएफएम में शुरुआती फिल्म होगी। 'घूमर' विपरीत परिस्थितियों को बदलने की कहानी है। यह खेल और मानवीय लचीलेपन के भंडार के प्रति एक श्रद्धांजलि है। यह उस फिल्म के लिए बिल्कुल उपयुक्त है जो मानती है कि खेल जीवन को जीने लायक बनाता है जिसे दुनिया की खेल राजधानी, ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च किया जाना चाहिए।'' 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *