किसी भी समय घर वापसी कर सकते हैं नीतीश – आठवले 

मुंबई । केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किसी भी समय बीजेपी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में लौट सकते हैं। रामदास आठवले रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हैं। उनकी पार्टी बीजेपी के नेतृत्व वाले केंद्र के सत्ताधारी गठबंधन एनडीए का हिस्सा है।  
केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने  कहा कि नीतीश कुमार पहले एनडीए का हिस्सा थे और बिहार के पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को अधिक सीटें मिली थी, इसके बावजूद उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया था। आठवले ने विपक्षी ‘इंडिया गठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि उसका एकमात्र एजेंडा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाना है।
आठवले ने कहा, ‘‘नीतीश कुमार कभी भी हमारे साथ आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को विपक्षी गठबंधन के नाम ‘इंडिया पर आपत्ति है और संयोजक एवं प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर गठबंधन के भीतर भी मतभेद हैं।
आठवले ने कहा, ‘‘कल मैं पटना में था और मुझसे नीतीश कुमार की नाराजगी की खबर के बारे में सवाल किया गया जो बेंगलुरु में विपक्षी पार्टियों की बैठक से पहले ही लौट आए थे।उन्होंने कहा कि, ‘‘मैंने कहा कि अगर वह (नीतीश कुमार) खुश नहीं हैं तो उन्हें मुंबई (‘इंडिया गठबंधन की अगली बैठक का स्थल) नहीं जाना चाहिए। वह पहले एनडीए के साथ थे और कभी भी लौट सकते हैं।
आठवले ने कहा, विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया का अभिप्राय ‘इंट्रोडक्शन निगेटिव डाटा आइडिया अलायंस है जिसका मकसद ‘मोदी हटाओ  है, जबकि हमारा एजेंडा देश का विकास है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *