चुनाव से पहले दर्जनों प्रतिमाओं का होगा अनावरण

भोपाल । मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही महीने रह गए हैं। चुनाव के सियासी समीकरण को अपने पक्ष में करने के लिए भगवान और महापुरुषों की मूर्ति लगाने की होड़ शुरू हो गई है। ग्वालियर में ही 19 बड़ी प्रतिमायें तैयार हो रही हैं।जिन की सप्लाई अक्टूबर माह तक हर हालत में करना,मूर्तिकारों को भारी पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 फीट से लेकर 111 फीट तक की प्रतिमायें तैयार की जा रही हैं।इसमें 6 प्रतिमाएं  महाराणा प्रताप की है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 3 प्रतिमायें हैं। 111 फीट की मूर्ति भगवान राम की,108 फीट की प्रतिमा हनुमान जी की और 108 फुट की प्रतिमा भगवान परशुराम की तैयार हो रही है। ओंकारेश्वर में शंकराचार्य की जो मूर्ति लगना है वह भी 108 फीट की  यहीं तैयार हो रही है। चुनाव के पहले बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं की भी बड़ी मांग सामने आई है।
मध्यप्रदेश में मूर्तिकार के रूप में प्रभात राय की बड़ी साख है। उनके पास 19 बड़ी मूर्तियों के आर्डर हैं। उनके यहां दिन-रात काम चल रहा है। 15 फीट से लेकर 111 फीट तक की मूर्तियां इनके यहां तैयार हो रही हैं। इन सभी की डिलीवरी अक्टूबर वहां तक करना अनिवार्य है। एक मूर्ति की कीमत 12 लाख रुपए से लेकर सवा करोड़ रुपए तक होती है। इन्होंने नई मूर्तियों के ऑर्डर लेना बंद कर दिए हैं। जिन मूर्तियों को बनाने के ऑर्डर लिए हैं, वही समय पर बन जाए,यह इनकी प्राथमिकता है।
गुना में 108 फीट के भगवान राम की प्रतिमा को स्थापित किया जाना है। अशोक नगर में 111 फीट के हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित होनी है। कटनी में 108 फीट के भगवान परशुराम की मूर्ति लगना है। महाराणा प्रताप की मूर्ति के सबसे ज्यादा ऑर्डर भोपाल के हैं। राज्य शासन के मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, विधायक जजपाल सिंह और संजय पाठक जल्द से जल्द मूर्ति का अनावरण करने के लिए लगातार मूर्तिकार के संपर्क में बने हुए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *