चीन ने ताइवानी इलाकों में फिर की घुसैपठ..

चीन और ताइवान के बीच चल रहे तनाव के बीच चीन ने एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश की है। ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा कि दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव के बीच एक बार फिर घुसपैठ हुई है। ताइवान के आसपास 31 चीनी सैन्य विमानों और चार नौसैनिक जहाजों का पता चला है। रक्षा मंत्रालय ने आगे कहा कि पता लगाए गए विमानों में से 12 विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया और ताइवान के दक्षिण-पश्चिम वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) में प्रवेश किया।

ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि ताइवान के आसपास 31 पीएलए (पीपुल्स लिबरेशन आर्मी) विमान और चार पीएलएएन जहाजों का शुक्रवार सुबह छह बजे (स्थानीय समयानुसार) पता चला। आरओसी सशस्त्र बलों ने स्थिति की निगरानी की और इन गतिविधियों का जवाब देने के लिए लड़ाकू हवाई गश्ती (सीएपी) विमान, नौसेना के जहाजों और भूमि आधारित मिसाइल प्रणालियों को काम सौंपा।

इससे पहले 19 जनवरी (गुरुवार) को ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा था कि ताइवान के आसपास 16 पीएलए विमान और तीन पीएलएएन जहाजों का आज सुबह 6 बजे (स्थानीय समयानुसार) पता चला। आरओसी सशस्त्र बलों ने स्थिति की निगरानी की और इन गतिविधियों का जवाब देने के लिए लड़ाकू हवाई गश्ती (सीएपी) विमान, नौसेना के जहाजों और भूमि आधारित मिसाइल प्रणालियों को काम सौंपा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *