जलती बाइक से जलाई सिगरेट और किया स्टंट

धार | मध्य प्रदेश के धार शहर में शनिवार को हैरान-परेशान करने वाला नजारा सामने आया। सुबह करीब 11 बजे धार की नगर पालिका के सामने चलती बाइक में आग लग गई। इसके बाद बाइक सवार ने जैसे-तैसे बाइक रोककर अपनी जान बचाई। इस दौरान धूं-धूं कर जलती बाइक पर एक युवक जा बैठा। बाइक की आग से ही उसने सिगरेट जलाई  और स्टंट करने लगा।राजोद निवासी ईश्वर दांगी सुबह 11 बजे धार नगर पालिका के सामने से गुजर रहे थे।

उनकी बाइक में अचानक आग लग गई। जैसे-तैसे उन्होंने गाड़ी रोकी और जान बचाई।पुलिस-प्रशासन को भी सूचित किया गया। लोगों ने पानी फेंककर आग बुझाने की कोशिश भी की। इस दौरान एक युवक स्टंट करते हुए जलती बाइक के पास पहुंच गया। उसने उसी अंदाज में सिगरेट जलाई , जैसा केजीएफ-2 में रॉकी भाई का किरदार निभा रहे यश ने बड़ी मशीन गन की गरम नाल से जलाई  थी। युवक का यह अंदाज और इसका वीडियो वायरल हो गया है।

वह युवक जलती बाइक से हट ही नहीं रहा था। वहां जमा भीड़ ने उसे समझाइश दी, तब वह जाकर हटा। हटते-हटते भी ऐसे दिखाया कि वह कोई बहुत बड़ा काम करके लौटा है। रील बनाने के चक्कर में किया गया स्टंट जानलेवा साबित हो सकता था। कुछ देर में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। थाना प्रभारी दीपक चौहान ने बताया कि बाइक सवार सुरक्षित है। आग पर समय रहते काबू पा लिया है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *