छह महीने की बेटी को छोड़ नवविवाहिता ने लगाई फांसी

इंदौर : छह महीने की बेटी को छोड़ एक नवविवाहिता ने फांसी लगा ली। युवती के परिजन ने आरोप लगाया कि दामाद उनकी बेटी को परेशान करता था और लगातार दहेज की मांग करता था। बेटा नहीं होने से ससुराल के लोग बेटी को ताने मारते थे। शुक्रवार को उसने फोन कर रहा था कि मैं तुम्हारी बेटी को मार दूंगा। इसके बाद उसकी फांसी लगाने की खबर आई। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है।मामला शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र का है।

मृतका काजल के परिजन ने बताया कि काजल की शादी डेढ़ साल पहले भारत से हुई थी। दोनों की शादी रजामंदी से हुई थी। काजल के पिता का दूध का व्यवसाय है। पिता ने कहा कि शादी में 25 लाख रुपए दहेज पर खर्च होने के बाद भी ससुराल वाले लगातार उसे परेशान कर रहे थे। शादी के वक्त ही भारत के परिवार वालों ने कह दिया था कि उनके ऊपर आठ लाख रुपए का कर्ज है जो ससुराल पक्ष को ही दूर करना है।

काजल के परिजन ने आरोप लगाया कि दामाद भारत का शुक्रवार को फोन आया और उसने कहा कि मैं तुम्हारी बेटी को जान से मार दूंगा। उन्होंने कहा कि भारत भंवरकुआं थाना क्षेत्र का बदमाश है और वह राजनीतिक संरक्षण के कारण बहुत गुंडागर्दी करता है। परिवार को धमकाते हुए उसने कई बार पैसों की मांग की है। परिजन ने कहा कि काजल और भारत की 6 महीने की बेटी है लेकिन बेटा नहीं होने की वजह से ससुराल पक्ष के लोग काजल को लगातार परेशान कर रहे थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *