अंबिकापुर में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शुरू…

छत्तीसगढ़ : अंबिकापुर में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक आज से  प्रारंभ हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा दिल्ली के राष्ट्रीय कार्यसमिति में लिए गए निर्णयों के अनुरूप प्रदेश के लिए रणनीति बनेगी। बैठक के प्रथम सत्र में सुबह प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। इसके बाद भाजपा प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह व महामंत्री संगठन पवन साय की उपस्थिति में प्रदेश कार्यसमिति प्रारंभ हुई।

बैठक में अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। भाजपा आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव और लोक सभा चुनाव यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की उपलब्धियों व भाजपा के 15 वर्ष के कार्यकाल में छत्तीसगढ में हुए विकास के साथ नड्डा के संगठन नेतृत्व में लड़ेगी और जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रचंड बहुमत से जीतेगी।

बैठक में सांसद संतोष पांडे ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने किया। आज की बैठक के दो प्रस्ताव पारित किए गये हैं जिसमें राजनीतिक प्रस्ताव में गुजरात चुनाव में अभूतपूर्व विजय के लिए कार्यसमिति ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया गया। इसके अलावा प्रदेश ने एक करोड़ टन से अधिक धान ख़रीदने के लिए भी कार्यसमिति ने पीएम मोदी का अभिनंदन किया है। बैठक में जी-20 की अध्यक्षता और उसकी एक बैठक छत्तीसगढ़ में भी होने का अवसर देने के लिए भी भाजपा ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *