मुफ्त के प्ले-स्टेशन के लिए दंगे

न्यूयॉर्क । अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में दंगे भडक़ गए। लोगों ने ट्रेन स्टेशन और गाडिय़ों पर चढक़र पुलिस पर बोतल फेंकी और बैरिकेड तोड़ दिए। इसकी शुरुआत यू-ट्यूबर के बुलावे पर इक_ा हुई भीड़ से हुई। दरअसल, काई सीनेत नाम के यू-ट्यूबर ने लोगों को मुफ्त में प्ले स्टेशन देने की घोषणा की थी। यूनियन स्क्वायर पार्क पर 2 हजार लोगों की भीड़ जुट गई। देखते ही देखते वहां झगड़ा और पथराव शुरू हो गया। कई लोग घायल हो गए और गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ की गई। इन्हें कंट्रोल करने के लिए मौके पर हजार पुलिस वालों को बुलाया गया। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में दंगाई वाहनों, कारों को तोड़ते दिखाई दे रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *