अपने ही दोस्त पर दिल हार बैठे बॉलीवुड सितारे, रचाई शादी…..

कहते हैं कि हर प्यार की शुरुआत दोस्ती से होती है। इस संदर्भ ने बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का एक डायलॉग भी काफी फेमस है कि ‘अगर वह मेरी अच्छी दोस्त नहीं बन सकती है तो मैं उससे प्यार नहीं कर सकता हूं’। बॉलीवुड सेलेब्स अपनी फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। इंडस्ट्री में कई सेलेब्स हैं, जिन्होंने अपने दोस्त से प्यार किया और उसी से शादी भी रचाई है। धोखे और फरेब से भरी इस दुनिया में इन सेलेब्स ने दोस्ती के साथ अपना प्यार मुकम्मल कर के आज के लोगों के लिए मिसाल पेश की है। तो चलिए जानते हैं।

शाहरुख खान और गौरी

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड के किंग खान और उनकी पत्नी का आता है। यूं तो कहा जाता है कि शाहरुख पहली नजर में ही गौरी को देखकर उन्हें अपना दिल दे बैठे थे, लेकिन दोनों के प्यार की शुरुआत दोस्ती से ही हुई थी। जब शाहरुख खान गौरी के प्यार में पड़े थे तो उनकी उम्र 18 साल थी और गौरी की उम्र 14 साल थी। प्यार की ताकत आपके साथ है तो जमाने की परवाह फिर किसे होती है।  दोनों की दोस्ती कब प्यार में बदल गई यह उन्हें खुद भी नहीं पता चला। हालांकि, आज दोनों एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

रितेश देशमुख और जेनेलिया

रितेश देशमुख और जेनेलिया की प्रेम कहानी इस बात का सबूत है कि प्रेम कहानी केवल फिल्मों और किताबों में ही नहीं होती, अगर ठीक से निभाया जाए तो असल जीवन में भी यह संभव है। आपको बता दें कि इनकी लव स्टोरी की शुरुआत भी दोस्ती से ही हुई थी। एक समय में दोनों एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे, लेकिन बाद में धीरे-धीरे नजदीकियां बढीं और दोनों की दोस्ती ने प्यार का रूप ले लिया था। 

 अरिजीत और कोयल

अरिजीत सिंह ने दो शादियां की हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर की पहली शादी एक साल भी नहीं टिकी थी। पहली पत्नी रूपरेखा से तलाक के बाद अरिजीत सिंह ने फिर से जिंदगी की शुरुआत करने का फैसला किया और अपने बचपन की दोस्त कोयल रॉय को अपना हमसफर बना लिया। दोनों की बचपन की दोस्ती प्यार के परवान पर कब चढ़ गई यह उन दोनों को ही नहीं पता लग पाया।

आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप

आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप की लव स्टोरी स्कूल के दिनों में ही शुरू हो गई थी। जब आयुष्मान की ताहिरा से पहली मुलाकात हुई थी तब वह 12वीं क्लास में थे और वह फिजिक्स की कोचिंग लेने जाते थे। उसी दौरान उन्होंने ताहिरा को पहली बार देखा था और उन पर अपना दिल हार बैठे थे। हालांकि, दोनों के प्यार की शुरुआत दोस्ती से ही हुई थी।

 इमरान खान और अवंतिका

आज भले ही इमरान खान और अवंतिका एक दूसरे से अलग हो गए हैं, लेकिन एक जमाने में यह उनकी गिनती बी-टाउन के पॉपुलर कपल्स में होती थी।  इमरान खान की अवंतिका से पहली मुलाकात तब हुई थी, जब वह महज 19 साल के थे। दोनों को ही 'पप्पी' से प्यार था और उनका यही नेचर दोनों को करीब ले आया। इमरान ने पहले अवंतिका से दोस्ती की थी। बाद में इनका प्यार परवान चढ़ा था।

पंकज और मृदुला

पंकज और मृदुला की प्रेम कहानी आपको 90 के दशक की किसी फिल्मी कहानी जैसी लगेगी। एक इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी ने बताया था कि जब वह 10वीं क्लास में थे तब उन्होंने पहली बार मृदुला को देखा था। वह छज्जे पर खड़ी थीं और पंकज उन्हें नीचे से देख रहे थे जब अचानक दोनों की नजरें टकरा गई। पंकज पहले मृदुला के बहुत अच्छे दोस्त बने और बाद में दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *