पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर टेंपो व वैन में भीषण भ‍िड़ंत, 12 सवार‍ियां हुए घायल….

हाईवे पर तेज रफ्तार ईको वैन ने सामने से आ रहे टेंपो को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों वाहनों में सवार 12 लोग घायल हुए हैं। हादसे के तुरन्त बाद उधर से गुजर रही 102 एंबुलेंस के चालक ने आनन फानन घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में दोनों वाहन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

गुरुवार को सुबह करीब नौ बजे स्थानीय मंडी से सब्जी और फल लादकर टेंपो गजरौला जा रहा था। उसमें चालक समेत पांच लोग सवार थे। पीलीभीत-बस्ती नेशनल हाईवे पर मुड़ैला कलां के पास पूरनपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ईको वैन की टेंपो से भिड़ंत हो गई।

टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में चला गया। साथ ही वैन का अगला हिस्सा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वैन का चालक सात सवारियों को लेकर पूरनपुर से बरेली जा रहा था। वैन में सवार चालक समेत सभी यात्रा घायल हो गए। उधर,टेंपो में सवार लोगों को भी चोटें आईं। राहगीरों के अनुसार हादसे के समय उधर से 102 सरकारी एंबुलेंस गुजर रही था।

चालक ने देखा तो एंबुलेंस को रोक लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। गजरौला थे थाना प्रभारी निरीक्षक प्रभाष सिंह के अनुसार हादसे की सूचना मिली है। एक उप निरीक्षक को जिला अस्पताल भेजकर घायलों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *