मुख्यमंत्री ने अमरकंटक में मां नर्मदा के दर्शन किए, सर्किट हाउस के पीछे 75 पौधे रोपे

अनूपपुर ।   प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार सुबह जिले के पवित्र नगरी अमरकंटक मैं मां नर्मदा उद्गम स्थल मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की सर्वप्रथम उन्होंने मंदिर में जाकर मत्था टेका दर्शन किए और फिर मुख्य नर्मदा उद्गम स्थल पर जाकर नर्मदा मैया की पूजा अर्चना की मंदिर के पुजारियों द्वारा विधि विधान से पूजा संपन्न कराई गई इस दौरान मंदिर की व्यवस्थाओं के बारे में भी अधिकारियों और मंदिर के पुजारियों से मुख्यमंत्री ने बातचीत की।

अमरकंटक सर्किट हाउस के पीछे 75 पौध रोपित किए

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आजादी के अमृत महोत्सव के 75 वर्ष पूरे होने पर पवित्र नगरी अमरकंटक में सर्किट हाउस के पीछे जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक में अध्ययनरत विद्यार्थियों के साथ मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रजाति के 75 पौध रोपित किये। इस अवसर पर आयुक्त शहडोल संभाग राजीव शर्मा,ए डी जी पी शहडोल डी सी सागर,कलेक्टर अनूपपुर आशीष वशिष्ठ सहित जनप्रतिनिधि एवं विद्यालय के शिक्षक व अन्य प्रशासनिक अधिकारी इस दौरान उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *