छत्‍तीसगढ़ में 27.80 लाख से अधिक परिवारों को मिला घरेलू नल कनेक्शन….

छत्‍तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में निश्शुल्क घरेलू नल कनेक्शन देने का काम तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत अब तक 27.80 लाख से अधिक परिवारों में घरेलू नल कनेक्शन लगाया जा चुका है, जबकि 50 लाख 12 हजार 134 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दिए जाने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य के 39 हजार 113 स्कूलों, 37 हजार 501 आंगनबाड़ी केंद्रों तथा 15 हजार 614 ग्राम पंचायत भवनों और सामुदायिक उप-स्वास्थ्य केंद्रों में टेप नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की व्यवस्था की गई है।

छत्तीसगढ़ का रायपुर जिला सर्वाधिक एक लाख 41 हजार 471 ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन देने में सबसे आगे है। इसी तरह जांजगीर-चांपा जिला एक लाख 41 हजार 188, महासमुंद जिला एक लाख 36 हजार 342 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन देने में क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर है।

55 लीटर के मान से शुद्ध पेयजल

जल जीवन मिशन के अंतर्गत राज्य में प्रति व्यक्ति, प्रतिदिन 55 लीटर के मान से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए सभी जिलों में कार्ययोजना तैयार कर तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। इस मिशन के तहत घरेलू नल कनेक्शन के अतिरिक्त स्कूल, उप-स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में भी रनिंग वाटर की व्यवस्था की जा रही है। राज्य में सिंगल विलेज स्कीम और मल्टी विलेज स्कीम और अन्य पेयजल योजनाओं सहित जल जीवन मिशन के कार्यों का क्रियान्वयन की लगातार मानिटरिंग की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *