तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम….

तेल कंपनियों ने आज एक बार फिर से कल ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के बाद आज देश में पेट्रोल और डीजल के कीमतों को रिवाइज किया है। आपको बता दें कि कल कच्चा तेल 0.79 प्रतिशत चढ़कर 86.85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था।

जो लोग वाहन चलाते हैं उनके लिए राहत की खबर यह है कि आज एक बार फिर से तेल कंपनियों ने जनता को राहत पहुंचाते हुए देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में स्थिर रखा है। आपको बता दें कि मई 2022 से राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें स्थिर बनी हुईं हैं।

कम हो रहा घरेलू उत्पादन

आपको बता दें की भारत में भी कच्चे तेल का उत्पादन होता है लेकिन देश में जितनी तेल की मांग है उसके अनुसार पूरा नहीं होता और इसी वजह से भारत अन्य देशों से कच्चा तेल आयात करता है। हालिया सामने आई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक देश में कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने की कोई योजना कारगर होती नहीं दिख रही है।

पिछले 10 साल में केंद्र सरकार ने घरेलू क्षेत्रों से कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का उत्पादन बढ़ाने के लिए कई उपाय किए हैं लेकिन उत्पादन नहीं बढ़ा है। पिछले तीन साल में घरेलू क्रूड उत्पादन करीब चार प्रतिशत कम हुआ है वहीं इसी दौरान मांग में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *