जिनके दिल नहीं मिलते उनके दल मिल रहे हैं

ग्वालियर । ग्वालियर दो दिवसीय प्रवास पर आए केन्द्रीय नागरिक विमानन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केन्द्र में भाजपा को रोकने के लिए बने महा गठबंधन पर कहा है कि यह कुनवा सत्ता के लालच में बना है। जिनके दिल नहीं मिलने उनके दल मिल रहे हैं। लालच में यह दल इकट्ठे हो रहे हैं।
देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की लहर चल रही है। उन्हें रोकने के लिए सत्ता के लालची विपक्षियों का कुनबा एकजुट हो रहा है, लेकिन जनता इन के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा फिर मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिवसीय दौरे पर ग्वालियर आए हैं। सुबह 11.40 बजे वह ग्वालियर एयरपोर्ट पर आए और इसके बाद मीडिया से बातचीत की। अपनी बातचीत के दौरान उन्होंने एक दिन पहले संसद में दिए अपने बयान को फिर से दोहराया है। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि प्रजातंत्र के मंदिर (संसद) में बहुत बातें हुई हैं। जनता ने सभी को देखा है। यहां राम और रावण की बात हुई और भी कई बातें हुई लेकिन जनता सभी के मुखौटे जानती है। जनता इनके मुखौटों को उतार फेंकेगी।
राम मंदिर पर भी प्रखर होकर बोले सिंधिया
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने शुक्रवार को ग्वालियर पहुंचने के बाद भगवान राम और राम मंदिर भी प्रखर होकर बातचीत की है। उन्होंने कहा कि भगवान राम 140 करोड़ भारतीयों के ही नहीं वरन विश्व के कई देशों में पूजे जाते हें। भाजपा ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कर लोगों की भावनाओं का सम्मान किया है। यह मंदिर निर्माण के अंतिम चरण में है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले वर्ष इस मंदिर का उद्घाटन करेंगे।
सत्ता के लालची इकट्ठे हो रहे हैं
सिंधिया ने केन्द्र में मोदी को रोकने के लिए बने महा गठबंधन पर भी प्रखर होकर कहा है कि सत्ता के लालच में यह दल एकत्रित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिनके दिल कभी नहीं मिले वह दल अब मिल रहे हैं। सत्ता के लालच में यह कुनवा तैयार हुआ है। यह कुनवा मोदी और शाह को रोकने के लिए बना है, लेकिन जनता यह जानती है कि ये लोग क्यों एकत्रित हो रहे हैं। मध्यप्रदेश में नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि वे वरिष्ठ नेता है। वे कुछ भी कहे जनता सब जानती है और वह अपना फैसला सुनाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *